प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची | PM Awas Gramin List 2026

PM Awas Yojana Gramin (PMAYG) – प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब बेघर परिवारों को पक्का मकान मुहैया कराया जाता हैं. इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को आवेदन करना होता हैं. फिर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची जारी की जाती हैं.

जिस लाभार्थी का नाम PM Awas Gramin List में होता हैं. उन्हें खुद का पक्का मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती हैं. इस योजना को 1985 में इंदिरा आवास योजना के नाम से शुरू किया गया था. फिर 2015 में इसका नाम बदलकर प्रधानमंत्री आवास योजना कर दिया गया.

PMAY-G सूची देखें आधिकारिक वेबसाइट
IAY/PMAYG Beneficiary ग्रामीण आवास लाभार्थी विवरण
SECC Family Member Details FTO Tracking

PM Awas Yojana (PMAY) क्या है?

प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार के अंतर्गत चलाई जाने वाली बहुत ही महत्वपूर्ण और जन कल्याणकारी योजना हैं. इसका लाभ गरीब बेघर परिवार को दिया जाता हैं. PM Awas Yojana के दो भाग हैं. पहला PMAY-G ग्रामीण क्षेत्र के लिए और दूसरा PMAY-U शहरी क्षेत्र के लिए हैं.

PMAY-G (ग्रामीण क्षेत्र) – इसका संचालन ग्रामीण विकाश मंत्रालय के अंतर्गत होता हैं. इसमें लाभार्थी को पक्का मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती हैं.

PMAY-U (शहरी क्षेत्र) – इसका संचालन शहरी मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत होता हैं. शहरी क्षेत्र में EWS, LIG, MIG वर्ग के लिए होम लोन पर ब्याज सब्सीडी दी जाती हैं.

PMAY Gramin List 2026

अपने राज्य के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची 2026 को ऑनलाइन देखना चाहते हैं. तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक देख सकते हैं.

Andhra Pradesh Maharashtra
Arunachal Pradesh Manipur
Assam Meghalaya
Bihar Mizoram
Chhattisgarh Odisha
Goa Punjab
Gujarat Rajasthan
Haryana Sikkim
Himachal Pradesh TamilNadu
Jammu and Kashmir Telangana
Jharkhand Tripura
Karnataka Uttar Pradesh
Kerala Uttarakhand
Madhya Pradesh West Bengal

PMAYG सूची क्या हैं?

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAYG) के अंतर्गत गरीब बेघर परिवार को उनके खुद का पक्का मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता राशि प्रदान किया जाता हैं. इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को आवेदन करना होता हैं.

जो लोग योजना के नियम मानदंड, पात्रता को पूरा करते हैं. सरकार उन लाभार्थियों की सूची जारी करती हैं. जिसका नाम प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना सूची में होता हैं. उनको पक्का मकान बनाने के लिए सहायता राशि दी जाती हैं. आप अधिकारिक पोर्टल pmayg nic in पर जाकर अपने नाम को PMAYG Gramin List में देख सकते हैं.

PM Awas Gramin List देखने की प्रकिया

  • प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) सूची देखने के लिए अधिकारिक पोर्टल pmayg.dord.gov.in पर जाएँ.
  • होमपेज पर मेनू में ‘Awassoft’ को सेलेक्ट करके उसमे से ‘Report’ विकल्प पर क्लिक करें.

PM Awas Gramin List

  • इस पेज पर H. Social Audit Reports अनुभाग (Section) में ‘Beneficiary details for verification’ विकल्प को क्लिक करें.

Beneficiary details for verification

  • अब सामने MIS Report पेज प्रदर्शित होता हैं. यहाँ पर अपना राज्य, जिला, तहसील, गांव, वर्ष फिर Scheme Name में PRADHAN MANTRI AWAAS YOJANA को सेलेक्ट करें. और कैप्चा कोड ध्यानपूर्वक दर्ज करके Submit पर क्लिक करें.

PRADHAN MANTRI AWAAS YOJANA

  • अब सामने गांव के सभी PMAY-G लाभार्थियों की सूची प्रदर्शित हो जाती हैं.

PMAY-G

  • इस लाभार्थियों की सूची को Excel और PDF में प्रिंट / डाउनलोड कर सकते हैं.

IAY/PMAY-G Beneficiary Details देखें

  • सबसे पहले अधिकारिक पोर्टल pmayg.dord.gov.in पर जाएँ.
  • होमपेज पर मेनू में ‘Stakeholders’ को सेलेक्ट करके उसमे से ‘IAY / PMAYG Beneficiary’ विकल्प पर क्लिक करें.

IAY  PMAYG Beneficiary

  • अब अपना पंजीकरण संख्या को दर्ज करके कैप्चा को दर्ज करें. और Submit बटन पर क्लिक करें. लाभार्थी का विवरण प्रदर्शित हो जाता हैं.

पंजीकरण संख्या

  • अगर पंजीकरण संख्या याद नहीं हैं. तो ‘Advanced Search’ विकल्प को सेलेक्ट करें.
  • इस पेज पर जो जानकारी मांगी गई हैं. उसे सेलेक्ट/दर्ज करके ‘Search’ बटन पर क्लिक करें.

Advanced Search

PMAY-G Installment Details चेक करें

आपका नाम PMAY-G के लाभार्थी सूची में चयनित हैं. और अपने क़िस्त भुगतान से संबंधित डिटेल चेक करना चाहते हैं. तो नीचे दिए गए प्रक्रिया को अपनाकर चेक कर सकते हैं.

  • सबसे पहले UMANG पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करके Login करें.
  • सर्च सर्विस सेक्शन में Pradhan Mantri Awas Yojana – Gramin को सर्च करें.
  • योजना से संबंधित कुछ विकल्प आपके सामने प्रदर्शित होते हैं.
  1. Convergence Details
  2. FTO Tracking
  3. Panchayat Wise Permanent Wait List
  4. Installment Details
  5. Beneficiary Details

PMAY-G Installment Details

  • अब Installment Details विकल्प को सेलेक्ट करें. उसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर दर्ज करें. फिर Search बटन पर क्लिक करें. किस्तों से संबंधित विवरण प्रदर्शित हो जाता हैं.

Installment Details

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • PMAY-G आवेदन के लिए अधिकारिक पोर्टल पर जाएँ.
  • होमपेज पर मेनू में ‘Awassoft’ को सेलेक्ट करके उसमे से ‘Data Entry’ विकल्प पर क्लिक करें.

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए आवेदन

  • अब ‘DATA ENTRY For AWAAS+‘ को सेलेक्ट करें. फिर अपने राज्य को चयन करके अपने यूजर आईडी और पासवर्ड द्वारा पोर्टल पर लॉगइन करें.

DATA ENTRY For AWAAS+

  • आपके सामने स्क्रीन पर ‘Beneficiary Registration Form’ ओपन हो जाता हैं. इस फॉर्म के पहले सेक्शन में लाभार्थी के ‘Personal Details’ को भरना हैं.

Beneficiary Registration Form

  • फॉर्म के दुसरे सेक्शन में ‘Beneficiary Bank Account Details’ को दर्ज करें.

Beneficiary Bank Account Details

  • अब तीसरे ‘Beneficiary Convergence Details’ सेक्शन में नरेगा जॉब कार्ड नम्बर और स्वच्छ भारत मिशन पंजीकरण नम्बर भरना हैं.
  • चौथे सेक्शन को तहसील कार्यालय द्वारा भरा जाएगा.
  • जब आवेदन फॉर्म सबमिट हो जाते हैं. तब एक रसीद मिलता हैं. भविष्य में इसकी आवश्यकता पड़ेगी. इसे सुरक्षित रखें.

Pradhan Mantri Awas Yojana Status चेक करें

यदि आपने Pradhan Mantri Awas Yojana के लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर चुके हैं. और आवेदन का Status चेक करना चाहते हैं. तो नीचे दी गई प्रक्रिया की मदद से आवेदन की स्थति चेक कर सकते हैं.

PMAY-G Status चेक करें

  • सबसे पहले PMAY-G के अधिकारिक पोर्टल pmayg.dord.gov.in पर जाएँ.
  • होमपेज पर ‘Stakeholders’ को सेलेक्ट करके उसमे से ‘IAY / PMAYG Beneficiary’ विकल्प पर क्लिक करें.

Pradhan Mantri Awas Yojana Status

  • अब अपना पंजीकरण संख्या को दर्ज करके कैप्चा को दर्ज करें. और Submit बटन पर क्लिक करें. लाभार्थी का विवरण प्रदर्शित हो जाता हैं.

PMAY-G Status चेक करें

PMAY-U Status चेक करें

  • सबसे पहले PMAY-U के अधिकारिक पोर्टल पर जाएँ.
  • आपके सामने Track Your Assessment Status का पेज खुलता हैं. जिसपर आवेदन स्टेटस चेक करने के लिए दो विकल्प दिखाई देते हैं.
  1. By Name, Father Name and Mobile Number
  2. Assessment ID

Assessment ID

  • आप पहले विकल्प By Name, Father Name and Mobile Number का चयन करते हैं. तो आपके सामने एक नई पेज प्रदर्शित होता हैं. इस पेज पर मांगी गई जानकारी को सेलेक्ट/दर्ज करके Submit पर क्लिक करें.

By Name, Father Name and Mobile Number

  • आवेदन की वर्तमान स्थिति विवरण आपके सामने प्रदर्शित हो जाता हैं.
  • अगर आप दुसरे विकल्प ‘Assessment ID’ का चयन करते हैं. तो यहाँ पर अपना Assessment ID एवं मोबाइल नंबर को दर्ज करके sabmit को क्लिक करें

र्तमान स्थिति विवरण

  • आवेदन की वर्तमान स्थिति विवरण आपके सामने प्रदर्शित हो जाता हैं

आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • जॉब कार्ड
  • बैंक खाता
  • स्वच्छ भारत मिशन (SBM) नम्बर
  • शपथ पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड

पात्रता

  • आवेदनकर्ता ग्रामीण क्षेत्र में रहता हो
  • आवेदक जिस मकान में रहता हो वह मकान कच्चा हो
  • जिनके पास कोई अपना खुद का पक्का मकान नहीं हो
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग जो BPL श्रेणी में आते हो
  • सामाजिक रूप से वंचित वर्ग
  • विधवा, वृद्ध, विकलांग और दिव्यांग

PMAY-G हेल्पलाइन

आपको PMAY-G से संबंधित विशेष जानकारी चाहिए या कोई संबंधित समस्या हो. तो आप विभाग के ऑफिसियल हेल्पलाइन फ़ोन नम्बर और ईमेल के द्वारा संपर्क आसानी से कर सकते हैं.

PMAY-G

  • Toll Free Number – 1800-11-6446
  • Email – support-pmayg@gov.in

PFMS (किस्त भुगतान से संबंधित)

  • Toll Free Number -1800-11-8111
  • Email – helpdesk-pfms[at]gov[dot]in

FAQs

PMAY-G के तहत कितनी वित्तीय सहायता राशि दी जाती हैं?

PMAY-G के तहत पक्का मकान बनाने के लिए मैदानी क्षेत्र में रहने वाले लाभार्थी को 1,20,000 और पहाड़ी क्षेत्र के लाभार्थी को 1,30,000 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती हैं. साथ में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत अलग से शौचालय निर्माण करने के लिए 12,000 रूपये की सहायता राशि दी जाती हैं.

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है?

प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार की प्रमुख महत्वपूर्ण योजना हैं. इस योजना का प्रमुख उद्देश्य निर्धन, गरीब और बेघर परिवारों को एक पक्का मकान उपलब्ध करना हैं.

PMAY-G पात्रता मानदंड क्या हैं?

PMAY-G के लिए पात्रता मानदंड सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना SECC-2011 और आवास प्लस सर्वे के डेटा पर आधारित हैं.

वह आर्थिक रूप से कमजोर, बेघर, निर्धन परिवार जो कच्चे मकान में रहते हैं. सामाजिक रूप से वंचित वर्ग, विधवा, वृद्ध, विकलांग और दिव्यांग को प्राथमिकता दी जाती हैं.

PMAY-G और PMAY-U में अंतर क्या हैं?

PMAY-G (ग्रामीण क्षेत्र) – इसमें लाभार्थी को पक्का मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती हैं.

PMAY-U (शहरी क्षेत्र) – शहरी क्षेत्र में EWS, LIG, MIG वर्ग के लिए होम लोन पर ब्याज सब्सीडी दी जाती हैं.

Leave a comment