DLC Rate Udaipur 2026 – डीएलसी रेट उदयपुर ऑनलाइन चेक करें?

DLC Rate Udaipur – यदि आप राजस्थान राज्य के उदयपुर जिले के डीएलसी रेट ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं. तो अब राजस्थान राजस्व मण्डल पूरी तरह से डिजिटल हो चूका हैं. और राजस्थान के सभी जिलों के डीएलसी रेट ऑनलाइन देखने के लिए एक ऑफिसियल पोर्टल जारी कर दिया हैं. इस पोर्टल के माध्यम से आप अपने घर बैठे ही ऑनलाइन DLC Rate Udaipur Rajasthan की जाँच कर सकते हैं.

उदयपुर जिले में यदि कोई जमीन खरीद रहें हैं. तो आपको उस जमीन का डीएलसी (District Level Committee) रेट पता होनी चाहिए. क्योंकि डीएलसी रेट उदयपुर राजस्थान सरकार द्वारा निर्धारित किया जाता हैं. इसे अन्य राज्यों में अलग – अलग नाम से जाना जाता हैं. डीएलसी रेट के आधार पर ही जमीन की रजिस्ट्री करवाते समय रजिस्ट्री चार्ज, स्टाम्प ड्यूटी और अन्य शुल्क की गणना की जाती हैं.

एक ही शहर या एक ही एरिया में DLC Rate अलग – अलग हो सकता हैं. क्योंकि जमीन के डीएलसी रेट का निर्धारण अनेक कारको पर निर्भर करता हैं.

डीएलसी क्या हैं?

DLC का फुल फॉर्म District Level Committee होता हैं. यह कमेटी सरकार द्वारा बनाई जाती हैं. जो किसी जमीन या सम्पति का न्यूनतम मूल्य कितना हो सकता हैं इसको निर्धारित करती हैं. इस न्यूनतम मूल्य से कम पर किसी जमीन या सम्पति को नहीं खरीदा या बेचा जा सकता हैं. किसी जमीन या सम्पति के डीएलसी रेट का निर्धारण अनेक कारको पर निर्भर करता हैं.

डीएलसी रेट उदयपुर ऑनलाइन चेक करें?

Step 01 – डीएलसी रेट उदयपुर राजस्थान को ऑनलाइन देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट https://gisepanjiyan.rajasthan.gov.in/dlcdistrict.aspx पर जाना होगा.

Step 02 – अब आपको उदयपुर जिले के सेलेक्ट करना हैं.

DLC Rate

Step 03 – यहाँ पर आप उदयपुर जिले के किस क्षेत्र का डीएलसी रेट देखना चाहते हैं. उस एरिया Urban या Rural को सेलेक्ट करें. उसके बाद आप SRO, Village, Colony जिसका भी रेट देखना चाहते हैं. उसे सेलेक्ट करें. यहाँ पर मैंने Colony को सेलेक्ट किया हैं. फिर जिस Colony के डीएलसी रेट को देखना चाहते हैं. उसे सेलेक्ट करें. कैप्चा को सही से दर्ज करके “Show Results” पर क्लिक करें.

New DLC Rate Udaipur

Step 04 – अब आपको Type Of Land का आप्शन दिखाई देता हैं. यहाँ पर आपको डीएलसी रेट देखने के लिए Plot Wise Rate या Previous DLC जिसे देखना चाहते हैं उसको सेलेक्ट करें.

डीएलसी रेट उदयपुर

Step 05 – अब Type Of Land का पूरा विवरण दिखाई देता हैं.

सम्बंधित लेख
भू नक्शा राजस्थान डाउनलोड कैसे करें ? फसल गिरदावरी रिपोर्ट राजस्थान ऑनलाइन देखें
राजस्थान डीएलसी रेट ऑनलाइन कैसे पता करें आबादी भूमि पट्टा राजस्थान 2024

Leave a comment