Nrega Job Card Download करें

नरेगा (मनरेगा) योजना के अंतर्गत रोजगार पाने के लिए आपके पास जॉब कार्ड होना आवश्यक हैं. जॉब कार्ड के बिना आप इस योजना के लाभ नहीं ले सकते हैं. अगर आपका जॉब कार्ड बन गया हैं. तो आप उसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं. और इसकी मदद से अपने घर के आस – पास ही एक वित्तीय वर्ष की अवधि में 100 दिनों का रोजगार प्राप्त कर सकते हैं.

यहाँ पर नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड कैसे करते हैं. उसकी प्रक्रिया दी गई हैं.

Nrega Job Card Download कैसे करें?

यदि आपने नरेगा जॉब कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं. और अब अपना नरेगा जॉब कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं. तो नीचे दिए गए प्रक्रिया को अपनाकर जॉब कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं.

  • Nrega Job Card Download करने के लिए पहले अधिकारिक वेबसाइट https://web.umang.gov.in/ पर जाएँ.
  • इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करके मोबाइल OTP के द्वारा लॉगइन करें.

Nrega Job Card Download

  • उमंग पोर्टल का होम पेज ओपन हो जाता हैं. सर्च बॉक्स में MGNREGA लिखकर सर्च करें.
  • अब MGNREGA आप्शन दिखाई देता हैं. उस पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने 3 आप्शन दिखाई देते हैं.
  1. Apply for Job Card
  2. Download NREGA Job Card
  3. Track NREGA Job Card Status

इनमे से Download NREGA Job Card के विकल्प को सेलेक्ट करें.

Download Job Card Online

  • अब आपको जॉब कार्ड डाउनलोड करने के लिए दो बिकल्प दिखाई देते हैं.
  1. Reference Number
  2. Job Card Number

आप अपने अनुसार इनमे से सेलेक्ट करके उस नम्बर को दर्ज करके जॉब कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं.

नरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड

Leave a comment